जमशेदपुर, फरवरी 13 -- टाटा स्टील के ट्यूब्स डिवीजन से फिर कर्मचारियों का तबादला कर दिया गया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को यूनियन अध्यक्ष संजीव चौधरी ने सीएचआरओ के साथ स्थानीय कमेटी मेंबरों की बैठक की थी। इस बैठक में अध्यक्ष ने कमेटी मेंबरों को आश्वासन दिया था कि अब यहां से कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं होगा, लेकिन इसके दो दिन बाद ही प्रबंधन ने बुधवार को चार कर्मचारियों का ट्रांसफर टाटा स्टील के सीआरएम में कर दिया। इस कदम के बाद कर्मचारियों ने अध्यक्ष की साख पर सवाल उठाए हैं। इधर कर्मचारियों की संख्या कम करने के लिए कंपनी के घाटे की यूनियन की दलीलों पर भी सवाल खड़े हुए हैं। ट्यूब्स डिवीजन ने अब तक सर्वाधिक करीब 170 करोड़ रुपए का मुनाफा कमाया था, जबकि अभी सिर्फ नौ महीनों में ही 200 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष के समाप्त ह...