मेरठ, मार्च 26 -- किसानों के ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी किया गया सामान भी बरामद करने का दावा किया है। गत दो मार्च को गांव पांचली बुजुर्ग निवासी सोनू कुमार ने थाना सरूरपुर में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया था कि खेत में उनके और अन्य किसानों के ट्यूबवेल से केबल और स्टार्टर चोरी कर लिए गए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव पांचली बुजुर्ग निवासी कासिम पुत्र महमूद व खुशी पुत्र गुलबहार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार दोनों चोरों से पूछताछ की गई, जिसमें चोरी की घटना करने की पुष्टि हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.