ट्यूबवेल बंटवारे के विवाद में तीन पर मुकदमा दर्ज
बदायूं, मई 31 -- ट्यूबवेल के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव पपगांव के रहने वाले चंद्रपाल पुत्र राम सिंह ने तहरीर देकर अपने चाचा रामचरन, चचेरे भाई रवि व रामचरन के दामाद धीरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। बताया गया कि 20 मई की शाम करीब सात बजे वह घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान ट्यूबवेल के बंटवारे को लेकर रामचरन और रवि गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों और डंडों से मारपीट कर दी। यह भी पढ़ें- ट्यूबवेल बंटवारे के विवाद में तीन पर मुकदमा दर्ज ग्रामीणों ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए इलाज कराने की बात कही थी, लेकिन आरोप है कि इलाज नहीं कराया गया। इसके बाद चंद्रपाल निजी अस्पताल में अपना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.