उरई, जून 22 -- माधोगढ़, संवाददाता। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा में रविवार देर रात खेत पर बने ट्यूबवेल पर सो रहे 75 वर्षीय वृद्ध किसान की अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या कर दी। सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से वार कर मौत के घाट उतारा गया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अभी परिजनों ने पुलिस को किसी के खिलाफ तहरीर नहीं दी है और न ही हत्या की वजह बता पाए है। गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम पृथ्वीपुरा निवासी गिरिजाशंकर तिवारी 75 वर्ष कई वर्षों से रोज रात खेत पर बने ट्यूबवेल पर सोते थे। रविवार रात भी वह रोज की तरह खेत पर सोने गए थे। देर रात अज्ञात लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने लकड़ी के खंभे जैसी भारी वस्तु से उनके सिर व चेहरे पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे म...