ट्यूबवेल पर बॉक्स लगाने के दौरान लगी आग, झोपड़ी जलकर राख
बरेली, जून 7 -- गुलड़िया। गांव कल्याणपुर पट्टी में एक ट्यूबवेल पर बिजली विभाग द्वारा बॉक्स लगाने के बाद आग लगने से झोपड़ी और उसमें रखा सामान जल गया। गांव कल्याणपुर पट्टी के महिपाल सिंह के ट्यूबवेल पर बिजली विभाग के कर्मचारी सुरक्षा के दृष्टि से बॉक्स लगाने पहुंचे थे। ट्यूबवेल मालिक सुभाष यादव का आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों ने जानकारी के बिना ही बॉक्स लगा दिया। जैसे ही बिजली आपूर्ति शुरू हुई, उसमें आग लग गई। आग ने झोपड़ी को चपेट में ले लिया, इससे सारा सामान जल गया। जेई चंद्रमा प्रसाद ने बताया कि विभाग द्वारा ट्रांसफार्मरों की सुरक्षा और तकनीकी खराबियों को रोकने के लिए बॉक्स लगाए जा रहे हैं। जांच के लिए लाइनमैन को मौके पर भेजा गया है। जांच के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.