इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- भरथना। थाना क्षेत्र के बेर गांव में शुक्रवार दोपहर एक युवक का शव खेतों में बने ट्यूबवेल पर फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। गांव निवासी राजकुमार का 20 वर्षीय पुत्र विक्रम सिंह का शव घर से करीब 200 मीटर दूर खेतों में बने ट्यूबवेल के बाहर दीवार पर लगे कुंदे में अंगौछे के सहारे लटका मिला। खेतों पर पहुंचे किसानों ने जब शव को लटका देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और युवक का शव फंदे पर लटका देख चीख-पुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक कक्षा 11 का छात्र था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.