शामली, मई 4 -- शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ट्यूबवेल एवं नलकूपों से हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया तांबे का तार, नगदी तथा चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। रविवार को शामली पुलिस लाईन में पत्रकारों को जानकारी देते हुए एसपी एनपी सिंह ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरटी, काबड़ौत, बलवा एवं लांक के जंगल में स्थित ट्यूबवेल एवं नलकूपों से बीती फरवरी, मार्च और मई माह में चोरी की घटनाएं हुई थीं। अज्ञात चोरों द्वारा ट्यूबवेलों से तार चोरी किए जाने के संबंध में थाना कोतवाली शामली में मुकदमे दर्ज किए गए थे। यह भी पढ़ें- हाईटेशन लाइन चोर गिरोह के दस सदस्य गिरफ्तार, 90 लाख के तार बरामद इसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश मे...