चंदौली, जनवरी 30 -- धीना। धानापुर विकास खंड के ग्राम पंचायत माधोपुर में स्थित राजकीय ट्यूबवेल 238 कई महीनों से खराब है। जिसके चलते किसानों के खेतों की सिंचाई को परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसान मुन्ना सिंह, राजू सिंह, अशोक कुमार, लालजी यादव सहित अन्य का कहना है कि जब किसानों को पानी की जरूरत पड़ती है तब सरकारी मशीनरी फेल हो जाती है। इससे किसान अपने खेतों की सिंचाई अन्य संसाधनों से कर लेते है। टयूबवेल पर तैनात आपरेटर भी कभी कभार ही दिखता है। शिकायत के बाद भी टयूबवेल मरम्मत नहीं किया जा रहा है। चेताया जल्द समस्या दूर करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...