गंगापार, जून 9 -- उरुवा, हिन्दुस्तान। धान की नर्सरी डालने के लिए यह समय एकदम उपयुक्त है, लेकिन वही किसान धान की नर्सरी डाल रहे हैं, जो निजी या फिर ट्यूबवेल के साधन पर हैं। किंतु समस्या उन किसानों के लिए है, जो नहर की सुविधा पर हैं। वह आज भी नहर में पानी आने का इंतजार कर रहे हैं।उरुवा क्षेत्र के किसान रविकांत शुक्ला, झल्लर गुप्ता, दिनेश चंद्र पटेल आदि का कहना है कि मई माह के अंतिम सप्ताह से जून के 15 तारीख तक धान की नर्सरी डालने का समय उपयुक्त माना जाता है। इस समय के अंतराल में बीज डालने पर 25 दिनों के आसपास तक पौधे रोपाई के लिए तैयार हो जाते हैं। यह भी पढ़ें- नहर में नहीं है पानी, किसानों की बढ़ी परेशानी वही सीजन को देखते हुए बाजरो में कई प्रकार के धानों के बीज, जिनमें हाइब्रिड प्रकार में दामिनी, नीलकंठ, पायनियर, और रिसर्च प्रकार में कावे...