बदायूं, मई 10 -- ट्यूबवेल की लाइन काटने को लेकर हुए विवाद में तीन भाइयों को मारपीट कर घायल कर दिया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव भवानीपुर खैरू निवासी मोहम्मद इमरान ने बताया कि 24 अप्रैल की सुबह करीब साढ़े नौ बजे वह अपने भाई मोहम्मद रिहान के साथ खेत पर गेहूं काट रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो लोगों ने उनके ट्यूबवेल की लाइन काट दी। जब इमरान और रिहान ने इसका विरोध किया तो आरोपित गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने दोनों भाइयों को लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया।चीख-पुकार यह भी पढ़ें- मारपीट करने का आरोप , रिपोर्ट दर्ज सुनकर पहुंचे उनके भाई मोहम्मद फुरकान ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। आसपास खेतों में काम...