ट्यूबवेल की मुफ्त बिजली सहित कई मांगों को लेकर किसानों का धरना
हरिद्वार, अगस्त 21 -- भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) का ट्यूबवेल की मुफ्त बिजली सहित कई मांगों को लेकर किसानों ने हुंकार भरी है। मंगलोर स्थित गुड मंडी से रोशनाबाद जिला कार्यालय तक किसानों ने तिरंगा यात्रा निकाली जिसके बाद धरने पर बैठ गए। आरोप है कि सरकार उनकी बात नहीं सुन रही जिसके कारण तीन दिवसीय धरना दिया गया है। गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी ने कहा कि पिछले वर्ष जब बहादराबाद टोल प्लाजा पर धरना दिया गया था तब प्रशासन ने उनकी मांगों को मानने का आश्वासन दिया था लेकिन एक वर्ष होने को आ रहा है कोई ठोस कदम नहीं ऊर्जा गया। किसानों के ट्यूबवेल की बिजली मुफ्त होनी चाहिए। स्मार्ट मीटर के कारण किसानों का शोषण किया जा रहा है। घरेलू सोलर पर किसानों को सब्सिडी मिले। गन्ने का भाव इथेनॉल, चीनी आदि से होने वाले उत्पादों के आधार पर तय किया जाए। उन्होंने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.