हाथरस, मई 20 -- सासनी । क्षेत्र के गांव रुदायन में ट्यूबवेल की नाली के विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों के बीच देखते ही देखते लाठी-डंडे चल गए, जिसमें दोनों तरफ से माँ बेटी समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। झगड़े और चीख-पुकार के बीच मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दो लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बागला के लिए रेफर कर दिया गया है। ​​ गांव रुदायन में ट्यूबवेल की नाली से पानी निकालने को लेकर दो पक्षों के बीच काफी समय से तनातनी चल रही थी। मंगलवार को यही विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के लोग लहूलुहान हो गए। मार...