गोरखपुर, मई 26 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र के आमकोल निवासी सौरभ सिंह की दो वर्ष की बच्ची की मंगलवार की शाम 4 बजे घर के पास बने पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। उनके दरवाजे पर ही ट्यूबवेल के लिए टंकी है। बच्ची खेलते हुए टंकी की तरफ गई और टंकी में ही गिर गई। टंकी में पानी भरे होने से उसकी तत्काल मौत हो गई। बाद में बच्ची को परिजन उसे ढूंढने लगे तो पता चला कि बच्ची टंकी में गिरी थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने बच्ची के शव का गौरीघाट में दफन कर दिया। यह भी पढ़ें- साहेबगंज : पोखर में नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत यह भी पढ़ें- सेफ्टी टैंक में गिरने से मासूम की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...