बदायूं, मई 13 -- बदायूं/फैजगंज बेहटा। फैजगंज बेहटा क्षेत्र में मौसम का मिजाज बिगड़ने और तेज आंधी-तूफान आने से हादसा हो गया। तरकपरोली गांव के खेतों में आंधी से बचने के लिए ट्यूबवेल की कोठरी में शरण लिए हुए लोगों के ऊपर पेड़ जड़ से उखड़कर गिर गया। इस हादसे में कोठरी की छत भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे में दबकर दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायलों को बिसौली सीएचसी ले जाया गया। जहां एक महिला की मौत हो गई। दूसरे की गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज वापस दिया गया।ग्राम तरकपरोली के खेतों में बुधवार को कुछ लोग काम कर रहे थे। यह भी पढ़ें- बदायूं में फिर बिगड़ा मौसम, तेज आंधी से उखड़े पेड़-गिरे खंभे इसी दौरान अचानक आंधी-तूफान आ गया। खराब मौसम और तेज हवाओं से बचने के लिए खेत में मौजूद लोगों ने पास ही बनी एक ट्यूबवेल की कोठरी में शरण ले ल...