उरई, मार्च 11 -- उरई। कुठौंद थाना क्षेत्र के बस्तेपुर की रूबी देवी ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला ने आरोप लगाया कि पैसों के लेन-देन का मामला वर्ष 2020 में थाना कुठौंद में निपट चुका था, इसके बावजूद आरोपी पक्ष उन्हें परेशान कर रहा है। पीड़िता के अनुसार 22 फरवरी की शाम 6 बजे पति अशोक सिंह हदरुख जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में दो व्यक्तियों ने जबरन पकड़ लिया और खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे में बंद कर दिया। वहां मारपीट की और जबरन 50 रुपये के स्टाम्प पर हस्ताक्षर करवाकर पांच लाख रुपये लिखवा लिए। पीड़िता का कहना है कि थाना कुठौंद में शिकायत देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.