गिरडीह, नवम्बर 6 -- बगोदर, प्रतिनिधि। अफ्रीका के ट्यूनेशिया में फंसे 48 मजदूरों में 31 मजदूरों की वतन वापसी हो गई है। सभी मजदूर बुधवार को मुंबई पहुंच गए हैं। शेष बचे मजदूरों की शीघ्र वापसी की संभावना है। प्रवासी मजदूरों के हित में कार्य करने वाले बोकारो जिले के भुवनेश्वर महतो ने इसकी जानकारी दी है। मुंबई पहुंचने पर मजदूरों ने फोटो भी साझा किया है। वतन लौटने वालों में बगोदर प्रखंड क्षेत्र के भी मजदूर हैं। उन्होंने बताया कि धनेश्वर महतो, अनंत लाल महतो, खूबलाल महतो, संतोष महतो, सेवा महतो, नंदलाल महतो, झंडू महतो, गुरुचरण महतो, नागेन्द्र कुमार महतो, गंगाधर प्रसाद, गोबिंद महतो, कैलाश महतो, मनोज महतो सहित 31 मजदूर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि मुंबई से घर के लिए सभी मजदूर रवाना हो गए हैं। बता दें कि ट्यूनेशिया में झारखंड के गिरिडीह, हजारीबाग और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.