हाथरस, मार्च 2 -- सासनी, संवाददाता। कोतवाली सासनी के मोहल्ला पल्टन में रविवार की शाम एक सात वर्षीय बच्ची टट्टर से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे परिजन उपचार के लिए निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। मोहल्ला पल्टन निवासी चंद्रपाल की पुत्री देवांशी (7) रविवार देर शाम अपने घर के टट्टर से आंगन में आकर गिर गई। जिससे बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन आनन फानन बच्ची को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। बच्ची की दर्दनाक मौत हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए बच्ची के शव को घर ले आए। जहां तमाम लोग मृत बच्ची के परिजनों को सांत्वना देने के लिए पहुंचे। देवांशी जीएस पब्लिक स्कूल में यूकेजी की छात्रा थी। बालिका की अचानक मौत से...