भभुआ, मार्च 25 -- बिहार दिवस पर छात्र-छात्राओं ने जीते कई पुरस्कार, समारोह का आयोजन प्रधानाध्यापक ने जूही व प्रिती को 500-500 रुपये का चेक देकर बढ़ाया हौसला (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। बिहार दिवस पर जिला प्रशासन द्वारा 22 मार्च को जगजीवन स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, टोड़ी भगवानपुर के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा जूही कुमारी ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान और हिना कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि 400 मीटर महिला रिले दौड़ में प्रीति कुमारी, जूही कुमारी, अजमेरी खातून और हिना कुमारी की टीम ने द्वितीय स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग की 4x100 मीटर रिले दौड़ में बसारत अंसारी, दीपक कुमार, देवराज कुमार और मनीष कुमा...