भभुआ, मार्च 28 -- मछली पकड़ने और मवेशियों को पानी पिलाने में हो रही है दिक्कत बारिश होने पर पहाड़ के झरना का तुतुआइन डैम में जमा होता है पानी भगवानपुर, एक संवाददाता। अब गर्मी का असर जलस्रोतों पर भी दिखने लगा है। भगवानपुर प्रखंड की टोड़ी पंचायत के तुतुआइन डैम का पानी सूखने लगा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़नेवाली है। इसकी गाद की भी सफाई नहीं कराई जा रही है। इस डैम में पानी तब रहता है, जब बारिश होती है और पहाड़ के झरना का पानी आता है। आसपास के गांव के ग्रामीणों ने बताया कि जब इस डैम का निर्माण हुआ था, तब इसकी गहराई काफी थी और इसमें पानी का भंडारण इतना होता था कि गर्मी के मौसम में भी नहीं सूख पाता था। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। ओरगांव के प्रेमचंद तिवारी और बसावन सिंह ने बताया कि तुतुआइन डैम के अंदर की गाद की सफाई नहीं होने से इसकी गहराई कम हो गई है। इ...