हाथरस, अप्रैल 1 -- हाथरस,कार्यालय संवाददाता। बुधवार से टोल टैक्स पर किराए में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। बरोस और मड़राक टोल से गुजरने वाले कार चालक और हल्के वाणिज्यक वाहनों के लिए राहत की खबर है। उन पर कोई पैसा नहीं बढ़ा है। केवल मासिक पास में दस रुपये महीने के हिसाब से बढ़ोत्तरी की गई है। आगरा अलीगढ़ हाइवे पर हाथरस जिले की सीमा में बरोसा पर एक टोल प्लाजा है। हर साल एक अप्रैल से किराये में बढ़ोत्तरी हो जाती है। मगर इस बार कार और हल्के वाणिज्यक वाहनों के लिए राहत की खबर है। इन दोनों श्रेणियों के वाहनों पर कोई बोझ नहीं पड़ रहा है। भारी वाणिज्यक वाहनों पर पांच सौ रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। इनमे बस,ट्रक और बड़े कमर्शियल वाहन शामिल है। बरोस टोल प्लाजा प्रशासन के मुताबिक मड़राक और बरोस दोनों टोल प्लाजा पर 70 प्रतिशत वाहन हल्के गुजरते है। तीस प्रतिशत...