टोल शुल्क को लेकर पर्यटक और कर्मियों में मारपीट
नैनीताल, जून 2 -- नैनीताल। तल्लीताल स्थित लेक ब्रिज चुंगी पर मंगलवार को टोल शुल्क को लेकर एक पर्यटक और टोल कर्मियों के बीच मारपीट हो गई। इस दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।एसओ हरपाल सिंह के अनुसार यूपी नंबर की एक कार लेक ब्रिज चुंगी पर पहुंची। टोल कर्मियों ने चालक से शुल्क जमा करने को कहा, लेकिन चालक ने इंकार कर दिया। चालक का कहना था कि उसने सोमवार को ही टोल शुल्क जमा किया है और वह रोज टोल नहीं देगा। इस पर टोल कर्मियों ने बताया कि प्रत्येक दिन नई पर्ची जारी की जाती है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के हाथापाई हो गई। विवाद के चलते चुंगी पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले पर्यटक वाहन लेकर चला गया। एसओ ने बताया कि लिखित शिकायत नहीं मिली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.