टोल रियायत के लिए आवेदन मांगें
नोएडा, जून 4 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा। यमुना एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए जीरो प्वाइंट से 40 किलोमीटर के बीच जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की गई थी और भूमि अधिग्रहण के आधार पर टोल रियायत सुविधा प्राप्त करने के पात्र हैं, उन लोगों को दस्तावेज जमा कराने होंगे। सहायक महाप्रबंधक जेके सिंह ने बताया कि ऐसे किसान और भू स्वामी फॉर्म संख्या-11, मतदाता पहचान पत्र, वाहन पंजीकरण प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर एवं वर्तमान पता की प्रतियां जमा करा दें। सत्यापन के बाद पात्र लोगों को टोल में रियायत दी जाएगी। यह दस्तावेज जेवर टोल प्लाजा स्थित कार्यालय में उपलब्ध कराने होंगे, इसके लिए अंतिम तिथि 15 जून है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.