शामली, मार्च 26 -- बाबरी क्षेत्र के दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर हाइवे के इंटरचेंज के समीप निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर लगे बनतीखेड़ा गांव का नाम लिखें बोर्ड क़ी निगरानी हेतु गांव बनतीखेड़ा के ग्रामीण टोल प्लाजा पर एकत्र होकर बैठे हुए हैं। निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर गांव का नाम लिखवाने को लेकर क्षेत्र के गांव बनतीखेड़ा व करौदा हाथी के ग्रामीणों में होड़ लगी हुई जिसके लिए दोनों गाँवो के ग्रामीणों द्वारा अलग अलग तरीके से प्रशासन के सामने अपना शक्ति प्रदर्शन किया हैं, धरना प्रदर्शन, ट्रेक्टर मार्च व महा पंचायत आदि तरीके अपनाते हुए प्रशासन पर दबाव बनाने का प्रयास किया गया हैं।बुधवार को भीं गांव करौदा हाथी के ग्रामीणों द्वारा बड़ी संख्या में अपने अपने वाहनों द्वारा टोल प्लाजा पर पहुँच कर मौक़े पर जिलाधिकारी शामली, कप्तान शामली, तथा एन एच ए आई के परिय...