सहारनपुर, जनवरी 29 -- सरसावा थाना क्षेत्रांतर्गत नेशनल हाईवे पर टोल से बचने को लिया गया शॉर्टकट हरियाणा के यात्रियों पर भारी पड़ गया। भिक्कनपुर रेलवे अंडरपास में बारिश के कारण भरे पानी के बीच कार फंस गई और करीब 20 मिनट तक कार सवारों की सांसें अटकी रहीं। स्थिति बिगड़ती देख राहगीरों ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने समय रहते पहुंचकर सभी की जान बचाई। कैथल निवासी कार चालक दीक्षित बंसल, इंद्रजीत और हरजीत गुरवार को सहारनपुर जा रहे थे। सरसावा क्षेत्र स्थित टोल से बचने के लिए कार सवारों ने शॉर्टकट लेते हुए भिक्कनपुर रेलवे अंडरपास में कार उतार दी। बारिश के चलते अंडरपास में पानी भरे होने के कारण कार अचानक बंद हो गई और आगे-पीछे निकलने का रास्ता नहीं बचा। आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब कार सवारों की बचाने की आवाज सुनी तो तत्काल पुलिस को सूचन...