टोल-फ्री 1912 पर फर्जी निस्तारण करने वाले इंजीनियरों पर होगी कार्रवाई
लखनऊ, मई 4 -- मध्यांचल विद्युत निगम के टोल फ्री 1912 पर शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने वाले इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी। निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि अपनी परफॉर्मेंस रिपोर्ट सुधारने के चक्कर में कुछ जेई, एसडीओ और एक्सईएन शिकायतों का निस्तारण किए बिना ही उन्हें सिस्टम में निस्तारण दिखा देते हैं, लेकिन अब ऐसे कर्मचारियों और इंजीनियरों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि उपभोक्ता क्षेत्र में बिजली बंदी या बार-बार ट्रिपिंग की समस्या, गलत बिजली बिलों का संशोधन, खराब या पुराने मीटरों को बदलने, लोड बढ़ाने या कम करने संबंधी आवेदन, नए बिजली कनेक्शन की प्रक्रिया में होने वाली देरी की शिकायत करता है तो समय सीमा के भीतर समाधान होना चाहिए। हालांकि सिस्टम की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए मध्यांचल निगम की एक विशेष टीम रोजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.