मिर्जापुर, अप्रैल 17 -- मिर्जापुर,संवाददाता अहरौरा और विंध्याचल टोल प्लाजा हटाने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार सिंह पटेल के नेतृत्व में कलक्ट्रेट पर दसवें दिन धरना जारी रहा। इस दौरान हुई सभा में कांग्रेसियों ने भाजपा के साथ ही जिला प्रशासन की आलोचना की। कहाकि जब तक टोल प्लाजा समाप्त नहीं किया जाएगा। तब तक आंदोलन जारी रहेगा।पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग कान खोलकर सुन ले मिर्जापुर की जनता से फर्जी टोल के माध्यम से लूट जब तक बंद नहीं करेंगे। तब तक कांग्रेस का कार्यकर्ता पीछे नहीं हटेगें। भदोही के पूर्व जिला अध्यक्ष माबूद खान ने कहा कि भदोही के लोगों का भी मिर्जापुर के कांग्रेसियों को समर्थन है। जनता की लड़ाई में हम आपके साथ हैं। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर यादव, ...