मैनपुरी, मार्च 13 -- नवीगंज। कस्बा स्थित हाईवे पर तरावा टोल प्लाजा से लेकर नवीगंज ओवरब्रिज पर लगी स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं। कई लाइटें दिन के समय जलती-बुझती नजर आ रही हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार विभाग ध्यान नहीं दे रहा। जिससे लोगों में नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने जल्द लाइट ठीक कराने की मांग की। कस्बावासियों ने बताया कि हाईवे पर लगी स्ट्रीट लाइटें अक्सर खराब रहती हैं। रात के समय कई स्थानों पर अंधेरा रहता है। जिससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। कुछ लाइटें ऐसी हैं, जो जलती बुझती रहती हैं। जिससे कोई लाभ तो नहीं लेकिन अनावश्यक बिजली की खपत हो रही है। लोगों ने कहा कि हाईवे पर प्रतिदिन हजारों वाहनों का आवागमन रहता है, अगर लाइटों को ठीक नहीं कराया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। कस्बावासी मोहित कुमार, आदित्य श्...