टोल प्लाजा पर सुंदरकांड पाठ,भंडारा आयोजित
लखीमपुरखीरी, जून 24 -- नेशनल हाईवे-30 स्थित चपरतला टोल प्लाजा परिसर में टोल कर्मचारियों के सहयोग से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम और संकटमोचन हनुमानजी का पूजन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की। सुंदरकांड पाठ के बादभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। क्षेत्र के ग्रामीणों, राहगीरों व श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आयोजन के दौरान भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। टोल प्लाजा परिवार के बृजेश सिंह, रामू सिंह, पंकज राठौर, संजय राठौर, अमित राठौर सहित अन्य कर्मचारी, श्रद्धालु एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- टोल प्लाजा पर सुंदरकांड पाठ,भंडारा आयोजित
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.