गाजीपुर, मार्च 30 -- मरदह। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा के पास वरिष्ठ सपा नेता रामअचल राजभर का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अंबेडकरनगर की अकबरपुर विधानसभा से पांचवीं बार विधायक रह चुके रामअचल राजभर का स्वागत युवा सपा नेता मुन्ना यादव और सपा नेत्री पिंकी यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया। रामअचल राजभर ने कहा कि पीडीए जन चौपाल के माध्यम से पूरे प्रदेश में सभी समाजों को एकजुट किया जा रहा है। सरकार बनने के बाद गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिला छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए समाजवादी सरकार कृत संकल्पित रहेगी। इस अवसर पर जितेंद्र यादव, चन्द्रशेखर यादव, रामकरन यादव, अवधेश यादव, विनोद यादव और विजयी यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.