फरीदाबाद, मार्च 9 -- पलवल, संवाददाता। पलवल के कुंडली-गाजियाबाद-पलवल एक्सप्रेसवे (केजीपी) टोल प्लाजा पर सुपरवाइजर से रंगदारी मांगने और हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान धर्मेंद्र और उसके साथी तरुण के रूप में हुई है। पुलिस ने अदालत में पेश कर दोनों को जेल भेजा दिया है।पुलिस प्रवक्ता के अनुसार टोल प्लाजा सुपरवाइजर गौरव ने शिकायत की थी कि आरोपी पिछले आठ महीने से 50 हजार रुपये मासिक रंगदारी मांग रहे थे। आरोप है कि मना करने पर 2 मार्च को आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर गौरव पर हमला किया और उन्हें गंभीर चोटें पहुंचाईं। सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि एएसआई राकेश कुमार की टीम ने कार्रवाई करते हुए धर्मेंद्र उर्फ मालिया गांव मीसा और तरुण उर्फ अरुण गांव सहदेव का नगला हसनपुर को गिरफ्तार किया...