औरैया, मार्च 20 -- अजीतमल, संवाददाता। अनंतराम टोल प्लाजा पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ने कथित धोखाधड़ी के विरोध में धरना शुरू कर दिया। इससे कुछ देर के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। दिबियापुर निवासी मंडल उपाध्यक्ष हरिओम राजपूत ने आरोप लगाया कि वह पिछड़ा वर्ग आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। इसी दौरान जेब से पटका निकालते समय एक नामजद व्यक्ति ने उनकी जेब से 50 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपित और उसके साथियों ने मारपीट की और रुपये लेकर फरार हो गए। घटना से आक्रोशित होकर उन्होंने मौके पर ही धरना शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने धरनारत नेता से वार्ता कर उन्हें शांत कराया और तहरीर मिलने पर निष्पक्ष जांच व कार्रव...