टोल प्लाजा पर भिड़े दो पक्ष, मारपीट और तोड़फोड़ के बाद मुकदमा
शाहजहांपुर, मई 22 -- मदनापुर, संवाददाता। पीलीभीत-बेवर स्टेट हाईवे स्थित कुदैया टोल प्लाजा पर गुरुवार देर शाम वाहन हटाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में वाहनों के शीशे टूट गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जलालाबाद के मोहल्ला खेड़ा निवासी सचिन गुप्ता ने आरोप लगाया कि फास्टैग में बैलेंस न होने पर उन्होंने अपनी कार साइड में खड़ी की थी। इसी दौरान पीछे खड़ी डीसीएम ने उनकी कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर कुछ लोगों ने उनके और उनके भाई के साथ मारपीट की तथा कार का शीशा तोड़ दिया। उन्होंने सोने की चेन गायब होने का भी आरोप लगाया है।वहीं दूसरे पक्ष के नवल किशोर का कहना है कि टोल पर जाम के दौरान वाहन पीछे किए जा रहे थे। इसी बीच हल्की टक्कर के बाद कार सवार लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.