टोल प्लाजा पर बारातियों का तांडव, कर्मी लहूलुहान
सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर/गागलहेड़ी, संवाददाता। स्टेट हाईवे स्थित कोलकी टोल प्लाजा पर बुधवार देर शाम टोल टैक्स मांगने को लेकर बारातियों और टोलकर्मियों के बीच जमकर बवाल हो गया। बिना टोल दिए वाहन निकालने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। दर्जनों युवकों ने टोलकर्मी पर जानलेवा हमला कर दिया, प्राथमिक उपचार के बाद हमले में घायल टोलकर्मी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से टोल प्लाजा पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।असिस्टेंट टोल मैनेजर शारदा प्रसाद पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे गागलहेड़ी की ओर से बारात में शामिल करीब दस कारों का काफिला कोलकी टोल प्लाजा पहुंचा। आउट लाइन में खड़ी पहली दो कारों से दर्जनों युवक नीचे उतर आए। युवकों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.