गोरखपुर, अगस्त 30 -- जंगल कौड़िया, हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-सोनौली मार्ग स्थित जंगल कौड़िया टोल प्लाजा पर रविवार शाम बस और कार की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और उसकी एक खिड़की टूट गई। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ। टक्कर के बाद दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाकर मामला शांत कराया। बताया गया कि टोल की एक लेन का स्कैनर खराब था। इसी कारण बस चालक वाहन को पीछे कर रहा था। इसी दौरान नौतनवा की ओर जा रही कार से बस की टक्कर हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...