अमरोहा, अप्रैल 16 -- रजबपुर थाना क्षेत्र में स्थित जोया टोल प्लाजा पर मंगलवार देर रात एक डंपर ने टोल कटवाने के लिए लाइन में खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद काफी देर तक वाहन टोल ट्रैक पर फंसे रहे। पुलिस ने बिगड़ती स्थिति पर काबू पाया। हादसा नारांगपुर टोल प्लाजा पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि गनीमत रही कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार, दिल्ली से अयोध्या जा रही एक कार टोल प्लाजा पर टैक्स कटवाने के लिए लाइन में लगी थी। कार में एक परिवार सवार था, जिसमें पुरुष और महिलाएं शामिल थे। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से ट्रक में घुसा आटो यह कार अयोध्या में एक विवाह समारोह में दी जानी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक पीछे से आए एक बड़े डंपर ने टोल लेन में खड़ी कार ...