बरेली, मई 10 -- सड़क हादसों में कमी लाने और जिले को शून्य मृत्यु दर बनाने के लिए शनिवार रात जनपद के सभी टोल प्लाजा पर नाकाबंदी कर पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्रीद एनालाइजर से वाहन चालकों की चेकिंग कर 48 वाहनों के चालान किए गए। शराब पीकर वाहन चलाने की वजह से वर्ष 2023 में 1822, 2024 में 1346 और वर्ष 2025 में 882 लोगों की मौत हुई। इसको गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप डीजीपी राजीव कृष्ण ने हर शनिवार को नशा करके वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अनुपालन में एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर शनिवार रात आठ से 11 बजे के बीच एसपी ट्रैफिक मो. अकमल खान के नेतृत्व में नैनीताल रोड पर भोजीपुरा व बहेड़ी, नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पश्चिमी और पीलीभीत रोड पर...