फरीदाबाद, अप्रैल 3 -- फरीदाबाद। गदपुरी टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से बचने के लिए वाहन चालक विभिन्न विभागों के फर्जी पहचान पत्र बनवाकर दिखा रहे हैं। पिछले दो वर्षों में टोल प्लाजा प्रबंधन ने करीब तीन हजार पहचान पत्र जब्त किए हैं। टोल प्लाजा प्रबंधन द्वारा जब्त किए गए पहचान पत्रों में हरियाणा पुलिस, उत्तर प्रदेश पुलिस, सेना, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम और एनएचएआई जैसे विभागों के नाम लिखे हैं। गदपुरी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मियों की पैनी नजर के चलते फर्जी पहचान पत्र आए दिन जब्त किए जा रहे हैं। पहचान पत्र जब्त करने के बाद इस मामले की जानकारी पुलिस और प्रशासन को भी दी जाती है। टोल अधिकारी राजेश योगी ने बताया कि कुछ लोग टोल बचाने के लिएफर्जी पहचान पत्र बनवा लेते हैं। सरकारी विभागों की छवि खराब करने के साथ-साथ राजस्व को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं।...