अलीगढ़, जून 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ जिले के टोल प्लाजा पर वीकेंड पर दो दिन का विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 449 वाहनों के चालान काटे गए, जिनमें 137 चालक नशे की हालत में मिले। पुलिस महानिदेशक के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं में मृतकों की संख्या में कमी लाने व नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के चारों टोल प्लाजा गभाना, मडराक, अकराबाद, जवार व महत्वपूर्ण चौराहों पर शनिवार व रविवार को चेकिंग की गई। यह भी पढ़ें- अयोध्या-415 वाहनों का चालान, 39 लाख जुर्माना ठोंका इस दौरान स्थानीय पुलिस व यातायात पुलिस ने हाईवे पर यात्रा कर रहे यात्रियों से संवाद स्थापित करते हुए मीट एंड ग्रीट कार्यक्रम आयोजित किय...