बाराबंकी, जनवरी 5 -- सफदरगंज। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत एनएचएआई यूआईयू लखनऊ के निर्देश पर अहमदपुर टोल प्लाजा संचालक कंपनी वीके जैन के तत्वावधान में वाहन चालकों के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में वाहनों चालकों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क चश्मा दिए गए। अहमदपुर टोल प्लाजा प्रबन्धक अनुपम द्विवेदी ने बताया कि शिविर में करीब 50 वाहन चालकों का परीक्षण नेत्र चिकित्सक डॉ योगेन्द्र सिंह द्वारा किया गया। शिविर में सम्मिलित वाहन चालकों को नि:शुल्क दवाई व चश्मा वितरित किया गया है। सड़क सुरक्षा सप्ताह में वाहनों चालकों को यातायात नियमों का पालन एवं संकेतक के बारे में जानकारी भी जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.