गोरखपुर, मई 25 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने नेशनल हाईवे और लिंक एक्सप्रेसवे के आठ टोल प्लाजा पर विशेष जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 1085 वाहनों की जांच की गई, जिनमें 136 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। जांच के दौरान 51 चालक नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए। वहीं 26 चालक बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाते मिले। इसके अलावा 38 वाहन चालक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरते पकड़े गए। एसपी यातायात अमित श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर रात के समय यह सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- हाइवे पर चेकिंग के दौरान नशे में मिले 19 वाहन चालक अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर की मदद से चालकों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि नशे में वाहन चलाने के अला...