लखीमपुरखीरी, जनवरी 4 -- राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत मैगलगंज टोल प्लाजा पर यात्रियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले सभी वाहन चालकों को सुरक्षित यात्रा के लिए हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को बताया गया कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन न केवल कानून की दृष्टि से आवश्यक है, बल्कि यह जीवन रक्षा के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में टोल प्लाजा मैनेजर बृजेश कुमार, रामू सिंह एवं सेफ्टी ऑफिसर मोहम्मद मासूम रजा , हरेंद्रसिंह , टोल प्लाजा स्टाफ के साथ उपस्थित रहे। यात्रियों को सड़क सुरक्षा से संबंधित पंपलेट वितरित कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.