हरदोई, अगस्त 4 -- सुरसा। पचकोहरा टोल प्लाजा के पास खड़े एक मालवाहक डाले से चोर 15 डिब्बे पेंट चोरी कर ले गए। पीड़ित चालक की तहरीर पर थाना सुरसा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बदायूं निवासी चालक सुधीर लखनऊ स्थित जेएसडब्ल्यू डीलक्स लिमिटेड से पेंट लादकर बरेली जा रहे थे। 31 जुलाई की रात वह पचकोहरा टोल प्लाजा के पास वाहन खड़ा कर आराम करने लगे। देर रात नींद खुलने पर उन्होंने देखा कि वाहन की रस्सी और तिरपाल काटकर चोर करीब 15 डिब्बे पेंट चोरी कर ले गए। सूचना पर चालक ने थाना सुरसा पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। यह भी पढ़ें- Pakur News: गोदाम का ताला तोड़कर चोरी पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...