शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- खुटार। खुटार-पूरनपुर हाईवे स्थित हिटौटा गांव के टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने किसानों के साथ कथित अभद्रता व अवैध वसूली के विरोध में जोरदार धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने टोल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। किसान यूनियन के पदाधिकारियों का आरोप था कि 21 अप्रैल को एक किसान से टोल कर्मचारियों द्वारा अभद्रता कर जबरन अवैध वसूली की गई थी। इस मामले को लेकर 22 अप्रैल को थाने में तहरीर दी गई थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होने पर संगठन ने विरोध की चेतावनी दी थी। सोमवार को दर्जनों पदाधिकारी और सदस्य टोल प्लाजा पर पहुंच गए और धरना शुरू कर दिया। सूचना पर थाना प्रभारी अरविंद कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.