शामली, जून 27 -- झिंझाना। मेरठ-करनाल हाइवे स्थित पटनी प्रतापुर टोल प्लाजा पर लगातार दूसरे दिन भी हंगामे हुआ। कार सवार लोगों पर टोल कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज, मारपीट, ईंट-पत्थर से हमला करने और टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ करने का आरोप लगा है। घायल कर्मचारी ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर रही है। टोल प्लाजा पर कैशियर के पद पर तैनात अजय राठौर निवासी गंगानगर (राजस्थान) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार दोपहर कार टोल प्लाजा पर पहुंची। उन्होंने चालक से टोल शुल्क देने के लिए कहा तो कार में बैठे लोगों ने अभद्रता करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- नौकरी से निकालने पर युवकों ने टोल कर्मचारियों को पीटा, मुकदमा दर्ज विरोध करने पर आरोपी पहले कार लेकर आगे निकल गए, लेकिन कुछ ...