इटावा औरैया, जून 28 -- इटावा, संवाददाता। बख्तियारपुर टोल प्लाजा पर टोल शुल्क को लेकर कार सवार और टोल कर्मियों के बीच हुई कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक टोल कर्मी कथित तौर पर कार सवार से कैमरा बंद करने की बात कहते हुए सुनाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। इकदिल क्षेत्र के मानिकपुर मोहन निवासी प्रभाकर तिवारी एक निजी शिक्षण संस्थान में सहायक प्रोफेसर हैं। वह अपनी बहन क्षमा तिवारी, उनके दो बेटों और बुआ रमा तिवारी को कार से बेवर छोड़ने जा रहे थे। उनकी कार का अगला शीशा टूटा होने के कारण फास्टैग काम नहीं कर रहा था। उनका आरोप है कि टोल कर्मियों ने उनसे 68 रुपये के बजाय 100 रु...