हापुड़, मार्च 30 -- हापुड़, संवाददाता। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव हरसिंहपुर निवासी अधिवक्ता के साथ 28 मार्च की रात को कुराना टोल प्लाजा पर हुई लूटपाट व मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं होने पर सोमवार को हापुड़ बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने न्यायिक कार्य नहीं किया। जिसके बाद अधिवक्ता एकत्रित होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और वार्ता की। अधिवक्ताओं ने पुलिस कर्मियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। एसपी ने पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया है ।गांव हरसिंहपुर निवासी अधिवक्ता शंकरलाल सैनी तीन दिन पूर्व आगरा में एक काम के सिलसिले में अपनी कार द्वारा गए हुए थे। कार को नगर निवासी कंछिद चला रहा था। रात के समय जब अधिवक...