रायबरेली, मई 1 -- सलोन। रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर स्थिति नूरूद्दीनपुर टोल प्लाजा के निकट बीते तीन पहले एक रेस्टोरेंट में हुए विवाद के बाद स्कार्पियों सवार युवकों के द्वारा हवाई फायरिंग करके दहशत फैलाई गई थी। इस मामले में पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए युवकों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए युवकों के पास से तमंचा व कारतूस बरामद किया। क्षेत्र के नूरूद्दीनपुर गांव के रहने वाले राज शर्मा ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर तीन लोगों पर विवाद के बाद हवाई फायरिंग किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोगों के द्वारा तीन दिन पहले मामूली बात पर स्कार्पियों सवार युवकों ने विवाद करते हुए हवाई फायरिंग की थी। पीड़ित का आरोप है कि कमालुद्दीनपुर तिराहे के पास से राहुल सिंह निवासी थाना लालगंज...