गुमला, मई 14 -- गुमला। नागफेनी स्थित आंजन टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों से कथित मनमानी वसूली के विरोध में 15 मई को गुमला चेंबर ऑफ कॉमर्स प्रदर्शन करेगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित होगा। चेंबर के अध्यक्ष राजेश लोहानी ने सभी व्यवसायियों और आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि टोल प्लाजा द्वारा की जा रही मनमानी वसूली के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है।चेंबर प्रतिनिधि मंडल नागफेनी पहुंचकर विरोध दर्ज कराएगा। इसकी जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष कुमार केशरी ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...