टोल प्लाजा के खंभे से टकराया ट्रेलर, चालक की मौत
सोनभद्र, जून 9 -- डाला। चोपन थाना क्षेत्र के मालोघाट टोल प्लाजा के पास मंगलवार की शाम छह बजे एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करके टोल प्लाजा के पोल में टकरा गया। इससे चालक की मौत हो गई। ट्रेलर चोपन से रेणूकोट की तरफ जा रहा था। घटना के बाद ट्रेलर चालक 29 वर्षीय राकेश पुत्र विश्वनाथ निवासी अनपरा वाहन के केबिन में फंस गया, जिसे टोल कर्मियों की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में ट्रेलर चालक गंभीर रुप से घायल होकर बेहोश हो गया, जिससे चालक का नाम पता नही चल सका। सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस व चोपन हाथीनाला पुलिस ने उसे चोपन सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मालोघाट टोल मैनेजर बीएस मौर्या ने बताया ट्रेलर के अनियंत्रित होने की वजह से टोल के तीन नंबर में लगे लेन का सेंसर और बुल नोज टूट गया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.