मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता राजमार्ग पर स्थापित टोल प्लाजा का संचालन अब महिलाएं करेंगी। लैंगिक समावेशिता व सामाजिक सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण समेत देशभर के सभी टोल बूथों के प्रबंधन को महिलाओं की तैनाती करेगा। देशभर के 1140 टोल पर 51 सौ से अधिक महिलाओं की तैनाती होगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।एनएचएआई ने विभिन्न स्तरों पर बैठक के बाद यह निर्णय लिया है। साथ ही बीते रविवार को इसका पत्र भी जारी किया है। पत्र में बताया गया है कि टोल वसूली के लिए दिन की पाली में महिला कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इससे ग्रामीण व अर्द्ध शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना क्षेत्र में उनकी भागीदारी...